रविवार, 29 नवंबर 2026
LIVE सत्यापितएक्सक्लूसिवप्रायोजितअपडेटेड

अपराध पर अंकुश लगाने को लेकर डीएसपी ने किया थाना का औचक निरीक्षण

अपराध की रोकथाम एवं विधि-व्यवस्था संधारण हेतु #रात्रि_गश्ती एवं वाहन जाँच को और प्रभावशाली बनाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

अपराध पर अंकुश लगाने को लेकर डीएसपी ने किया थाना का औचक निरीक्षण
पटना पुलिस
WhatsApp Facebook X
पटना:- राजीव चंद्र सिंह, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (पालीगंज 01), पटना द्वारा #खिरीमोड़ थाना का औचक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान थाना दैनिकी, हाजत, मालखाना, वायरलेस , CCTNS प्रणाली, दर्पण पोर्टल, सिरिस्ता कार्यों तथा विभिन्न लंबित कांडों के अनुसंधान की समीक्षा की गई।

साथ ही थाना की कार्यप्रणाली एवं अभिलेख संधारण का बारीक अवलोकन किया गया।

इसके अतिरिक्त संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को वैज्ञानिक पद्धति से अनुसंधान करने, समयसीमा के भीतर अनुसंधान पूर्ण करने, पारदर्शिता बनाए रखने तथा जनता को त्वरित न्याय दिलाने हेतु एवं कर्मियों को सतर्कता, जनसेवा एवं कानून-व्यवस्था के उच्च मानकों का पालन सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

अपराध की रोकथाम एवं विधि-व्यवस्था संधारण हेतु #रात्रि_गश्ती एवं वाहन जाँच को और प्रभावशाली बनाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
त्रुटि की सूचना दें
संपादकीय डेस्क
संपादकीय टीम
सभी खबरें देखें →

संबंधित खबरें