रविवार, 29 नवंबर 2026
LIVE सत्यापितएक्सक्लूसिवप्रायोजितअपडेटेड

औरंगाबाद में धूमधाम से मनाया गया लोजपा (रामविलास) का 26वां स्थापना दिवस

दलित, पिछड़े, वंचित और गरीबों की आवाज को बुलंद करने के लिए की थी। उन्होंने अपना पूरा जीवन सामाजिक न्याय, बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों और गरीबों के हक के लिए समर्पित कर दिया

औरंगाबाद में धूमधाम से मनाया गया लोजपा (रामविलास) का 26वां स्थापना दिवस
बिहार,चिराग पासवान,
WhatsApp Facebook X
औरंगाबाद :-लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) का 26वां स्थापना दिवस आज औरंगाबाद जिले के बारुण प्रखंड के जोगिया के समीप एक निजी होटल में धूमधाम से मनाया गया।

दीप प्रज्ज्वलित कर हुआ उद्घाटन
स्थापना दिवस समारोह का उद्घाटन लोजपा (रामविलास) एससी-एसटी प्रकोष्ठ के प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी पंकज पासवान ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

गर्व और संकल्प का दिन है आज पंकज पासवान

समारोह को संबोधित करते हुए पंकज पासवान ने कहा कि आज का दिन हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए गर्व और संकल्प का दिन है आज ही के दिन 28 नवंबर 2000 को आदरणीय स्व रामविलास पासवान जी ने लोक जनशक्ति पार्टी की स्थापना दलित, पिछड़े, वंचित और गरीबों की आवाज को बुलंद करने के लिए की थी। उन्होंने अपना पूरा जीवन सामाजिक न्याय, बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों और गरीबों के हक के लिए समर्पित कर दिया।

चिराग पासवान के नेतृत्व में पार्टी मजबूत

उन्होंने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के नेतृत्व में पार्टी आज बिहार ही नहीं, पूरे देश में मजबूती से आगे बढ़ रही है।
चिराग पासवान जी का संकल्प 'बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट' है। बिहार को विकसित, शिक्षित और रोजगार युक्त राज्य बनाना ही हमारा लक्ष्य है। युवा, महिला और किसान ही हमारी ताकत हैं। हमें गांव-गांव जाकर पार्टी की नीतियों और केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाना है।

बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने का आह्वान

पंकज पासवान ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे संगठन को *बूथ स्तर* तक मजबूत करें, नए युवाओं को पार्टी से जोड़ें और सोशल मीडिया के माध्यम से पार्टी की विचारधारा को हर घर तक पहुंचाएं।

उन्होंने कहा कि एससी-एसटी समाज के सम्मान, शिक्षा और अधिकारों की रक्षा के लिए पार्टी हमेशा संघर्ष करती रहेगी।

संगठन विस्तार पर हुई चर्चा

समारोह में कार्यकर्ताओं ने एकजुटता का संकल्प लिया। इस दौरान पार्टी के पदाधिकारियों ने संगठन विस्तार, आगामी कार्यक्रमों और सदस्यता अभियान पर भी चर्चा की।

समारोह में बड़ी संख्या में पार्टी के जिला, प्रखंड एवं पंचायत स्तर के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे। समारोह के अंत में सभी ने पार्टी को और मजबूत करने का संकल्प लिया।
त्रुटि की सूचना दें
संपादकीय डेस्क
संपादकीय टीम
सभी खबरें देखें →