LIVE सत्यापितएक्सक्लूसिवप्रायोजितअपडेटेड
नीतीश कुमार की दूरदर्शी सोच एवं नीतियों के चलते चौमुखी विकास के पथ पर अग्रसर बिहार - शंभू नाथ सिन्हा
विकसित राज्यों की श्रेणी में स्थापित करने तथा युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित करने की श्री नीतीश कुमार की परिकल्पना के अनुरूप है। सक्रिय
पटना,:-प्रदेश जद (यू) प्रवक्ता श्री शंभू नाथ सिन्हा ने जारी बयान में कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार की दूरदर्शी सोच एवं विकासोन्मुखी नीतियों के चलते आज बिहार चौमुखी विकास के पथ पर अग्रसर है। एक निजी एजेंसी के सर्वेक्षण के अनुसार, वर्ष 2015 से 2026 के बीच बिहार में सक्रिय कंपनियों की संख्या में 15 प्रतिशत की चक्रवृद्धि वार्षिक वृद्धि दर्ज की गई है और जून 2026 तक राज्य में सक्रिय कंपनियों की संख्या बढ़कर 58 हजार 117 हो गई है। यह आंकड़ा बिहार में उद्यमशीलता के बढ़ते विस्तार को दर्शाता है।
उन्होंने कहा कि यह प्रगति बिहार को देश के विकसित राज्यों की श्रेणी में स्थापित करने तथा युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित करने की श्री नीतीश कुमार की परिकल्पना के अनुरूप है। सक्रिय कंपनियों की संख्या में वृद्धि राज्य के उद्यमियों के बढ़ते आत्मविश्वास, नए कारोबारी अवसरों और निवेश के लिए अनुकूल वातावरण विकसित होने का संकेत है। ये आंकड़े दर्शातें हैं कि बिहार के युवा अब अपने राज्य के भीतर ही नए उद्यम स्थापित करने और आर्थिक गतिविधियों को विस्तार देने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।
उन्होंने कहा कि श्री नीतीश कुमार की तत्कालीन सरकार द्वारा सात निश्चय-3 के तहत ‘समृद्ध उद्योगदृसशक्त बिहार’ की परिकल्पना राज्य में औद्योगिक विस्तार, निजी निवेश और रोजगार सृजन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से की गई थी। इसके तहत बिहार को उद्योगों के लिए एक बेहतर कार्यस्थल बनाने, स्थानीय उद्यमियों को प्रोत्साहित करने तथा राज्य में निवेश की संभावनाओं का विस्तार करने पर जोर दिया गया है। इससे पूर्व बिहार औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन पैकेज-2025 के माध्यम से भी बड़े निजी निवेश को आकर्षित करने, औद्योगिक विकास को गति देने और व्यापक स्तर पर रोजगार के अवसर सृजित करने की पहल की गई थी।
उन्होंने कहा कि सक्रिय कंपनियों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि, निवेश प्रोत्साहन संबंधी नीतियां और उद्योगों के विस्तार के लिए लगातार किए जा रहे प्रयास बिहार की बदलती आर्थिक तस्वीर को दिखाते हैं। श्री नीतीश कुमार की दूरदर्शी सोच और विकासपरक नीतियों की निरंतरता तथा वर्तमान एनडीए सरकार के प्रयासों से बिहार उद्योग, निवेश, उद्यमशीलता और रोजगार के क्षेत्र में नई संभावनाओं के साथ आगे बढ़ रहा है।

