रविवार, 29 नवंबर 2026
LIVE सत्यापितएक्सक्लूसिवप्रायोजितअपडेटेड

बैंक खाते बेचकर साइबर फ्रॉड में शामिल हो रहे थे युवक, तीन को ग्रामीणों ने दबोचा

3 हजार रुपये का मुनाफा दिया जाता था, जबकि एक खाता करीब 15 हजार रुपये में बेचा जाता था. उसने इस कारोबार में दशरथपुर गांव के संजीव कुमार, नागो कुमार, गोविंद कुमार, चिंटू कुमार

बैंक खाते बेचकर साइबर फ्रॉड में शामिल हो रहे थे युवक, तीन को ग्रामीणों ने दबोचा
WhatsApp Facebook X


शेखपुरा। शेखपुरा रेलवे स्टेशन के पास पैसे का लालच देकर भोले-भाले लोगों के बैंक खातों का साइबर फ्रॉड में इस्तेमाल करने का मामला सामने आया है. इस मामले में ग्रामीणों ने तीन युवकों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
 फिलहाल पुलिस तीनों यवकों से पूछताछ कर रही है. जानकारी के अनुसार, अम्माबीघा गांव निवासी श्रीकांत कुमार ने बताया कि युवकों को बैंक खाता उपलब्ध कराने के बदले 3 हजार रुपये का मुनाफा दिया जाता था, जबकि एक खाता करीब 15 हजार रुपये में बेचा जाता था. उसने इस कारोबार में दशरथपुर गांव के संजीव कुमार, नागो कुमार, गोविंद कुमार, चिंटू कुमार और छोटे कुमार के शामिल होने की बात भी बताई गई है इस मामले का खुलासा तब हुआ, जब अम्माबीघा गांव के एक इंटर के छात्र के पास 5 हजार रुपये मिलने पर उसके पिता ने पूछताछ की। छात्र ने बताया कि उसे बैंक खाता देने के बदले पैसे मिले थे. इसके बाद परिजनों ने मामले की छानबीन शुरू की।
ग्रामीणों ने श्रीकांत से संपर्क कर दो अन्य खाते उपलब्ध होने की बात कही. उसके बताए स्थान पर पहुंचने पर तीन साइबर फ्रॉड मिले, जिन्हें ग्रामीणों की मदद से पकड़ लिया गया और पुलिस को सौंप दिया गया
ग्रामीणों का आरोप है कि पढ़ने वाले छात्रों को पैसों का लालच देकर इस अवैध गतिविधि में शामिल किया जा रहा था. खाता देने के बाद खाताधारकों के नाम पर बड़ी रकम की निकासी और ब्याज का बोझ भी बढ़ रहा था. पुलिस की पूछताछ के बाद ही पूरे मामले और इसमें शामिल अन्य लोगों की भूमिका स्पष्ट हो सकेगी।

ऐसे धोखोधड़ी से बचे ,साइबर फ्रॉड से सतर्क रहे 
साइबर फ्रॉड से जुड़ी कोई भी जानकारी आपके पास हो तो हमें इस ईमेल आईडी पर भेज सकते हैं,जिससे कि खबर प्रकाशित की जा सके और साइबर फ्रॉड से लोगों को जागरूक किया जा सके।
आपका सुझाव हमारे लिए महत्वपूर्ण है।
ईमेल आईडी:- editorkushmedia@gmail.com
करने में आअमामले का उद्भेदन हो सके
त्रुटि की सूचना दें
संपादकीय डेस्क
संपादकीय टीम
सभी खबरें देखें →

संबंधित खबरें