नवरात्र पर गरबा-डांडिया की धूम, महिलाओं ने मचाया धमाल

arun raj
arun raj
3 Min Read

नवादा: शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर राजधानी समेत पूरे देश प्रदेश में गरबा-डांडिया की धूम मची है हर तरफ गरबा-डांडिया में लोगों हुजूम उमड़ रहा है । विभिन्न सामाजिक संगठनों व डांस क्लब की ओर से कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कडी में नगर के गांधी इंटर विद्यालय में एमजे डांस एकेडमी की ओर से गरबा और डांडिया का आयोजन किया गया। जिसमें प्रतिभागियों ने खूब धमाल मचाया।

गुजरात की प्रसिद्ध गरबा नृत्य पर शहर की युवतियों व महिलाओं ने धमाल मचा दिया। एमजे डांस एकेडमी के संचालक अभिनय राज उर्फ छोटू की देखरेख में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अतिथियों ने दीप जलाकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इसके बाद डांडिया की रंगारंग प्रस्तुति शुरू हुई। सुरीली गीतों पर युवतियों ने गरबा नृत्य किया। साथ डांडिया पर धमाल मचाया। आयोजन को लेकर काफी उत्साह देखा गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से मां दुर्गा से सुख-समृद्धि व अमन-चैन की प्रार्थना की गई।

डांडिया को लेकर महिलाओं में उत्साह, खूब हुई मोदी मोदी
जहां डांडिया आयोजित की गई है। आयोजित प्रोग्राम में संगठन की महिला सदस्यों ने जमकर डांडिया नृत्य की प्रस्तुति दी। इसके जरिए मां दुर्गा से सुख-समृद्धि की कामना की। समाज के प्रति भी इन महिलाओं के द्वारा दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। कहा कि महिला विकास के लिए हम सभी लोगों का प्रयास सदा जारी रहेगा। ताकि हमारे समाज की महिलाएं आत्मनिर्भर बनकर जीवन की आजादी को प्राप्त कर सकें। अब महिला हर क्षेत्र में अपनी कदम रख चुकी है। कला और संस्कृति के साथ ही शिक्षा में विकास से ही महिलाओं की आत्मनिर्भरता बढ़ सकती है। तभी उनका हक उन्हें मिल सकता है। डांडिया कार्यक्रम में लगभग हजारों से अधिक महिलाओं-पुरुषों ने नवरात्र के आगमन पर ही कार्यक्रम की है।

महिलाओं ने कहा कि हम लोगों को देश के पीएम नरेंद्र मोदी ने 33% आरक्षण देकर हम महिलाओं का जीवन ही देश के पीएम नरेंद्र मोदी ने बदल दिया है। हम लोगों को सम्मान देने का काम किया गया है। इस बार मां का दरबार जो खुल रहा है। इस बार एक अलग रूप मां का दरबार में देखने को मिलेगा। जिन्होंने महिलाओं का सम्मान किया है। उनका सम्मान हम महिलाओं द्वारा भी किया जाएगा।

मुख्य अतिथि के रूप में रश्मि गुप्ता, जिला परिषद अध्यक्ष पुष्पा देवी, डॉ मनोज कुमार, आभा सिन्हा, श्रवन बरनवाल, चंद्रषेखर उर्फ नौसे सर, विकास विश्वकर्मा, अजीत कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।

Share this Article