वाहन जांच के दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में गंजा के साथ दो तस्कर को किया गिरफ्तार

arun raj
arun raj
2 Min Read

गोपालगंज से नामो नारायण मिश्रा:- वाहन चेकिंग अभियान के दौरान गोपालगंज पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है इस अभियान के दौरान पुलिस ने 30 kg अवैध गंजा के साथ दो तस्कर को भी गिरफ्तार किया है वहीं पुलिस ने गिरफ्तार तस्कर के पास सेएक डिजिटल तराजू,चिलम,चाकू और एक कैंची भी बरामद किया है।पुलिस ने यह पूरी कारवाई बरौली थाना के बघेजी में किया है। वहीं  गिरफ्तार गांजा तस्कर की पहचान पुलिस ने  रामसुंदर सिंह और रामरतन सिंह के रूप में किया है जो बरौली थाना क्षेत्र के के बघेजी के रहने वाले  है। वहीं पकड़े गए गंजा तस्करों से कड़ी पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया है और आगे की कारवाई में जुट गई है।


वहीं इस पूरे मामले पर एसपी अवधेश दीक्षित ने बताया कि वाहन जांच के दौरान बरौली पुलिस ने 30 किलो गांजा के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार दोनो तस्कर रामसुंदर सिंह और रामरतन सिंह बरौली के बघेजी के रहने वाले है। रामसुंदर सिंह के ऊपर पहले भी गांजा तस्करी के मामले दर्ज है ,गांजा की तस्करी नेपाल से बिहार में किया जा रहा था। बरामद गांजा की कीमत लगभग सात लाख रुपये आंकी जा है।

Share this Article