राहुल गांधी के संसद से सदस्यता जाने पर चिराग पासवान ने कह दी यह बातें

kushmediaadmin
kushmediaadmin
3 Min Read

दरभंगा – लोक जनशक्ति पार्टी ( रामविलास ) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान एक दिवसीय दौरे पर दरभंगा के बहेड़ी पहुंचे। जहां कार्यकर्ताओ के द्वारा जोरदार अभिनंदन किया। वही सभा को संबोधित करते हुए चिराग पासवान ने कहा कि आजादी के 75 वर्ष बाद भी पिछड़े पन पर खेद व्यक्त करते हुए कहा इस जिम्मेदार 90 दशक के बाद के सरकार को ठहराया। उन्होंने कहा कि यदि इस कार्य काल मे सरकार सकारात्मक सोच दिखाती तो मजदूरी, स्वास्थ्य व शिक्षा के लिए लोगो को अन्य राज्यो में पलायन नही करना पड़ता। हमारे राज्यो में मूल भुत जरूरत का अभाव के कारण लोग पलायन करने को मजबूर है।

सभा के बाद निजी काम से दरभंगा शहर पहुचे सांसद चिराग पासवान ने मीडिया से भी बात की। जिसमे राहुल गांधी की मानहानि मुकदमे में हुए सजा और संसद की सदस्यता जाने पर भी अपने विचार खुल कर न सिर्फ प्रकट किए। बल्कि राहुल गांधी और काग्रेस को भी निशाने पर लिया और पूरे मामले में कांग्रेस पर राजनीति करने का आरोप लगाते हुए राहुल गांधी को कई नसीहत भी दे डाली। चिराग पासवान ने कहा कि राहुल गांधी पर जो फैसला आया वह पूर्णतः अदालत का फैसला है। इसमें किसी तरह की कोई राजनीत नही है। बल्कि अदालत के फैसले के बाद जिस तरह से काग्रेस अब अपना रोल अदा कर रही है। इससे यह तो लगता है कि पूरे मामले पर काग्रेस राजनीत कर रही है ।

इसके अलावा राहुल गांधी के बोले शब्दो को दुहराते हुए कहा कि राहुल गांधी पढ़े लिखे युवा नेता है। लेकिन शब्दो का चयन और उसकी मर्यादा का वे ख्याल नहीं रखते है। देश से लेकर विदेश में उनकी भाषा एक समान होती है। इसके अलावा उन्होंने राहुल गांधी को देश के तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की सरकार के समय की घटना को याद दिलाते कहा कि यही कानून संसोधन का ओडिनेन्स आया था। जिसे राहुल गांधी ने फाड़ दिया था। आज अगर तब संसोधन हो गया होता तो राहुल गांधी को आज यह दिन नही देखना पड़ता।

Share this Article